श्रीमन्नारायणाय नमः .
मित्रों! बहुत अरसे बाद कुछ लिखने का समय मिला है, और गुरुदेव की कृपा से लिखने लायक विषय भी प्राप्त हुए हैं | एक बड़ा अध्याय लिख रहा हूँ, विषय है 'धर्म' | यद्यपि मैं हमेशा की तरह अपने क्षमता और योग्यता से अधिक बड़ी बातों पर लिख रहा हूँ, किन्तु फिर भी प्रयास करूँगा कि मन जो बातें आती हैं, और ईश्वर के आशीर्वाद से और गुरुजनों की कृपा से जो कुछ भी सोच-समझ पाया हूँ, उसको आप सब के साथ ईमानदारी से पूरा पूरा बांटने का प्रयास करूँ | अगर कोई बात अच्छी लगे तो कुछ नहीं, बस इतना चाहूँगा कि आप भी उस बात पर ध्यान दें | अगर कोई बात बुरी लगे, या पसंद ना आए तो कृपया मुझे बताइये, ताकि मैं इस चीज को और अच्छी तरह समझ सकूँ | क्योंकि मैं कोई ग्रन्थ नहीं लिख रहा, बस अपनी समझ बाँट रहा हूँ....
अथ -
========================================================================
.
इस अध्याय में हमलोग पहले 'धर्म' शब्द के अर्थ पर ध्यान देंगे | उसके बाद आगे 'धर्म' के विस्तृत स्वरुप और उसके महत्त्व की चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा |
सामान्य जन धर्म से सांप्रदायिक समूह और पूजन-पद्धति से सम्बंधित सामाजिक नियमों का अर्थ लेते हैं | इसमें कुछ खास गलत भी नहीं है | लोग अपने अपने देश-काल से प्रभावित होते हैं | आजकल संसार में जिस प्रकार की भाषाओँ का बोलबाला है, उनमे संस्कृत भाषा के 'धर्म' शब्द का सार्थक पर्यायवाची मिलना मुश्किल है | प्रचलित लोकप्रिय स्वरुप में भरतखंड में 'धर्म' शब्द हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मराठी इत्यादि भाषाओँ में प्रयुक्त होता है; परन्तु इन भाषाओँ में भी आम जनता 'धर्म' शब्द का वही अर्थ लेती है जो ऊपर लिखा गया | भरतखंड से बाहर जो भाषाएँ ज्यादा प्रचलित हैं, जैसे अंग्रेजी, फ्रेंच, मंदारिन, अरबी, फारसी इत्यादि में भी 'धर्म' शब्द का सटीक पर्यायवाची मिलना कठिन है |
इसीकारण इन भाषाओँ का प्रयोग कर के 'धर्म' शब्द का सही अर्थ लगाना व्यर्थ है | वैसे भी जो शब्द जिस भाषा का हो, उसे उसी भाषा द्वारा परिभाषित करना चाहिए, अन्यथा अर्थ का अनर्थ भी हो सकता है | 'धर्म' मूलतः संस्कृत भाषा का शब्द है इसलिए हमें संस्कृत भाषा के 'धर्म' शब्द का ही अर्थ लेना चाहिए |
संस्कृत भाषा में 'धर्म' शब्द 'धृ' धातु से बना है; और इसी से बने अन्य शब्दों जैसे धृति, धरित्री, धारणा इत्यादि से सम्बन्ध रखता है | इस तरह संस्कृत में 'धर्म' शब्द का अर्थ धारण करने वाला और गति प्रदान करने वाला लिया गया है | इसका किसी आध्यात्मिक संप्रदाय, पूजन पद्धति या सामजिक नियम और समूह से कोई लेना देना नहीं है | संस्कृत में संप्रदाय को संप्रदाय ही कहा जाता है, पूजन पद्धतियों को आगम, जन-समूह को वर्ण-आश्रम, सामाजिक नियमों को नीति और प्राकृतिक नियमों को ऋत कहा जाता है | और संस्कृत भाषा की एक मौलिक विशेषता है कि उसमे एकदम एक तरह के अर्थ में दो शब्द प्रयुक्त नहीं होते | उदहारण के लिए जो आग जलाने के काम आती है उसे 'दहन' कहते हैं और जो भोजन पकाने के काम आती है उसे 'पावक' कहते हैं | दहन के अर्थ में पावक और पावक के अर्थ में दहन का प्रयोग नहीं हो सकता है | देवताओं को भोजन प्रदान करने वाले को 'अग्नि' और ज्ञान/प्रकाश प्रदान करने वाले को 'जातवेदस' कहा जाता है | अग्नि के अर्थ में जातवेदस और जातवेदस के अर्थ में अग्नि का प्रयोग नहीं हो सकता है | इस उदहारण से स्पष्ट है कि 'धर्म' शब्द का अर्थ हम संप्रदाय, आगम, वर्ण, आश्रम, नीति या ऋत; किसी से नहीं ले सकते | यद्यपि धर्म इन सभी वस्तुओं को प्रभावित करता है, फिर भी इन सब का अर्थ-मात्र धर्म नहीं है | धर्म इन सब से बृहत् और विस्तृत है |
धर्म के दो लक्षण हैं - 'धारण' करना और 'गति' प्रदान करना | इसके आलावा धर्म का एक और लक्षण है जिसकी चर्चा बाद में होगी | पहले इन दोनों वस्तुओं पर गौर करते हैं | धारण करने का अर्थ है स्थिरता, अच्युतता और आधार प्रदान करना | 'सांख्य' के अनुसार धारण करने के लिए 'तमस' गुण की आवश्यकता होती है | क्योंकि तमस में स्वभावतः एक जड़ता और स्थिरता होती है | इस संसार में जो कुछ भी स्थिर, स्थित और जड़ है वो सब तमस के कारण है | अगर तमस न हो, तो सृष्टि में स्थिरता नहीं हो सकती |
धर्म जीव/वस्तु को स्थिरता प्रदान करता है | धर्म ही पत्थर को भारी, रूई को हल्का और आकाश को तटस्थ बनाता है | धर्म ही मनुष्य को मनुष्य, देवता को देवता, जन्तु को जन्तु, पक्षी को पक्षी और पादप को पादप बनाता है | धर्म ही सूक्ष्म को सूक्ष्म, स्थूल को स्थूल, जड़ को जड़ और चेतन को चेतन बनाता है | यही नहीं, अगर आप इस बात का विश्वास करें तो धर्म ही जीव को जीव, जगत को जगत, ब्रह्म को ब्रह्म, प्रकृति को प्रकृति और ईश्वर को ईश्वर बनाता है (या फिर यूँ कहिये कि बनाए रखता है) |
[ईश्वर धर्म के दायरे में आता है या नहीं, इसपर बाद में बहस करेंगे, पहले जरा यह देखें कि धर्म धारण किस प्रकार करता है]
असल में हर वस्तु की एक विशेष धार्मिक परिस्थिति होती है | उसी के कारण वह एक खास देश-काल और परिस्थति में स्थापित होता है | जिसकी जैसी धार्मिक स्थिति होती है, वह उसी प्रकार के संप्रदाय, समाज, देश, परिवार, वर्ण, आश्रम इत्यादि में होता है | मनुष्य की भी यही स्थिति है, क्योंकि जीव मात्र की यही स्थिति है | हर मनुष्य अपनी अपनी धार्मिक परिस्थिति के ही कारण हिन्दू, मुस्लिम, इसाई, बौद्ध, वैष्णव, शैव, स्मार्त, ब्राह्मण, क्षत्रिय, ब्रह्मचारी, गृहस्थ, आस्तिक, नास्तिक इत्यादि होता है | इन इन प्रकार के संप्रदाय, समुदाय, समाज इत्यादि के द्वारा धारण किये जाने के लिए मनुष्य का अपना अपना धर्म ही जिम्मेदार है |
धर्म हमें धारण करने के लिए हमारे ही कर्मों का इस्तेमाल करता है | हमारे कर्म जिस प्रकार के होते हैं, धर्म हमें आगे उसी प्रकार की परिस्थितियाँ देता रहता है | पापमय कर्मों के कारण हम पापमय परिस्थिति को ही प्राप्त करते हैं और पुण्यमय कर्मों से हमें पुण्यमय स्थिति मिलती है | [यद्यपि कर्मों का पापमय अथवा पुण्यमय होना भी एक प्रकार का क्लिष्ट विषय है, समझने के लिए; मगर एक सरल वाक्य में कहें तो परपीडन ही पाप है और परोपकार ही पुण्य है] अपने अपने कर्म-समुच्चय के कारण ही हम लोग अपना अपना धर्म और अपनी अपनी स्थिति पाते हैं | इस बात से कृपया यह मत समझिये कि धर्म का अर्थ कर्म से है | कर्म धर्म का एक भाग है, परन्तु सम्पूर्ण धर्म इससे बृहत् और विस्तृत है |
इस बात को और भी अधिक स्पष्ट करने के लिए हम धर्म के दुसरे लक्षण पर ध्यान देते हैं | दुसरे लक्षण को समझने से पहला लक्षण और सरलता से समझा जा सकता है |
धर्म का दूसरा लक्षण है 'गति' | गति का सीधा सपाटा मतलब वही है - एक स्थान से दुसरे स्थान को विस्थापित होना, खासकर एक विशेष नियम के तहत विस्थापित होना | धर्म की गति सचमुच एक विशेष नियम (ऋत) से कार्य करती है | धर्म ही हमें एक परिस्थिति से दूसरी परिस्थिति में लेकर जाता है | जैसे ही हमारे कर्म में बदलाव आता है, वैसे हमारा धर्म आगे बढ़ता है और फिर वह हमारी परिस्थिति बदल देता है | फिर उस परिस्थिति से प्रभावित होकर हम उस परिस्थिति के अनुकूल या प्रतिकूल नए कर्म करते हैं, और फिर से धर्म आगे गति करता है और फिर हमारी परिस्थिति बदल जाती है | इसे समझने के लिए एक उदहारण लेते हैं | जैसे एक जीव है, जो पापमय व्यवहार करता है | फलस्वरूप उसे नारकीय जीवन की प्राप्ति होती है | परन्तु यदि वह आगे चलकर पापमय कर्म छोड़कर पुण्यमय कर्म शुरू कर देता है, तो उसकी परिस्थिति बदलने लगती है; और फिर वह स्वार्गिक अथवा अन्य प्रकार के बेहतर जीवन को पा सकता है |
सांख्य दर्शन के अनुसार गति के लिए 'राजस' गुण की आवश्यकता होती है | 'राजस' गुण के कारण ही प्रत्येक वस्तु में गति होती है | इसकारण धर्म भी राजस गुण के प्रयोग से हमें हमारे कर्मों के फलस्वरूप नए नए स्थितियों में ले जाता है, और फिर जब तक हम नए फलदायी कर्म न कर लें, तबतक तामस गुण के द्वारा हमें उस स्थिति में धारण किये रहता है |
अब हमें यह जानना चाहिए कि आखिर धर्म गति किस प्रकार करता है | धर्म के गति का एक नियम होता है | वेदों में इसे 'ऋत' का नाम दिया गया है, और भगवान बुद्ध ने इसे ही 'धर्म-चक्र' कहा है | वेदों का ऋत शब्द धर्म के अलावा भी अन्य किसी भी शाश्वत प्राकृतिक और आध्यात्मिक नियम के लिए प्रयुक्त होता है | परन्तु बुद्ध का 'धर्म-चक्र' शब्द विशेषतः धर्म के गति के विषय में ही है; इसलिए हम भी इसे 'चक्र' का ही नाम देंगे | वैसे भी आगे आप देखेंगे कि धर्म सचमुच एक गोल-चक्कर की तरह गति करता है | इसलिए इसकी गति को 'धर्म-चक्र' कहना विशेष गलत नहीं है | परन्तु जब हम धर्म के तीसरे लक्षण की चर्चा करेंगे तो इसकी चक्रीय गति शिथिल होती नजर आएगी |
[मेरा मकसद धर्म की बौद्ध परिभाषा को स्थापित करना नहीं है | वैसे भी बौद्ध दर्शन चूँकि भरतखंड में ही उत्त्पन्न हुआ है, इसलिए उसका विशेष वैदिक सिद्धांतों से प्रभावित होना कुछ बुरा नहीं है | मेरा मुख्य उद्देश्य धर्म की उस मौलिक भारतीय विवेचना को समझना है, जो काल और भाषा के प्रभाव से मारी गयी है, और जिस कारण सामान्य जन धर्म का गलत अर्थ लगा कर फंसे रहते हैं |]
=======================================================================

अभी आगे और भी लिखने वाला हूँ, क्योंकि बहुत कुछ बाकी है जो बुद्धि में चल रहा है, बस शब्द और वाक्य का रूप नहीं धर पा रहा है | जैसे जैसे श्री हरी चाहेंगे, वैसे वैसे प्रकट करता रहूँगा | आज के लिए -
हरी ॐ तत्सत् .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें